ऋषिकेश से उत्तरकाशी जा रही बस में दुआधार के पास लगी आग।
- फोटो : NEW TEHRI
ऋषिकेश-चंबा मोटर मार्ग पर उत्तरकाशी जा रही बस में अचानक आग लग गई। बस से धुआं निकलते देख सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने बस रोककर सवारियों को बाहर निकाला। चालक ने आग का कारण शार्ट सर्किट होना बताया है।
बताया गया कि बस बुधवार अपराह्न करीब डेढ़ बजे ऋषिकेश से सवारियां लेकर उत्तरकाशी जा रही थी। दुआधार के पास अचानक बस से धुआं निकलते देख सवारियों ने शोर मचाया। चालक ने बस रोककर सवारियों को सुरक्षित बाहर उतारा। बस चालक सोहन सिंह राणा ने आशंका जताते हुए बताया कि बस चढ़ाई पर होने से संभवत: इंजन गर्म होने या शार्ट सर्किट हो गया होगा, जिससे बस में आग लग गई। उन्होंने बताया कि बस में 17 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित उतारकर दूसरे वाहन से अपने गंतव्य को भेजा गया। चालक ने बताया कि परिचालक और सवारियों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। संवाद