फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: विज्ञान महोत्सव के नाटक में इंटर कॉलेज सिलारी बना विजेता

Sun, 18 Oct 2026 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लंबगांव में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव के जूनियर वर्ग विज्ञान नाटक में राजकीय इंटर कॉलेज सिलारी पहले, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झिंवाली दूसरे तथा जूनियर हाईस्कूल भेलुंता तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

विधायक विक्रम सिंह नेगी, बीईओ दीपक कुमार, समन्वयक प्रमोद बिजल्वाण, प्रधानाचार्य धनराज सिंह ने विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ किया। जूनियर वर्ग में ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान में जीआईसी गालुडधार की खुशी ने पहले स्थान पर रही। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में आरुषी रावत, सुहानी, अंशुल, हरित उर्जा में दीपका पंवार, संजीव सिह, आयुष क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। गणितीय प्रतिरूपण में रोहित पहले, इशिता दूसरे तथा आराधना तीसरे स्थान पर रही।
सीनियर वर्ग में ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान में आयुष खरोला, अनाशिका, आदित्य, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण में रीतिका, मोनिका, सानिध्य पंवार क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। गणित प्रतिरूपण में कुलदीप राज, सागर पंवार, स्वदेशी कृषि पद्धति में साक्षी कंडियाल, सोनाक्षी, बेहतर जीवन के लिए एआई में हीना, मुस्कान क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रही। स्वास्थ्य स्वच्छता एवं सफाई में केशव, तनिष रावत, प्रशांत तथा आपदा प्रबंधन में रीतिका, आदर्श, हिमांशु ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन रांगड़, द्वारिक प्रसाद, लवजीत बधानी, नरेंद्र बिजल्वाण, केशव बिजल्वाण, हरीश पंवार, प्रवीण नौटियाल, लक्ष्मण सजवाण, परमेश कुमार, महिपाल सरियाल, चंचलमणि थपलियाल, प्रतिभा जगूड़ी शीतल, मनोज सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें