फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मदननेगी उप तहसील में अनुपस्थित कर्मचारी का वेतन रोकने के निर्देश

Tue, 21 Jul 2026 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेदिक अस्पताल में बंद पड़ी मशीनों को शीघ्र शुरू करे विभाग : एडीएम
विज्ञापन

नई टिहरी। एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने मदननेगी उप तहसील और आयुर्वेदिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उप तहसील से अनुपस्थित पाए गए वरिष्ठ सहायक का वेतन रोकने और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा गया है। आयुर्वेदिक अस्पताल में बंद पड़ी मशीनों को शीघ्र संचालित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मदननेगी उप तहसील पहुंचे एडीएम ने कहा कि शासकीय कार्यों में लापरवाही और बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आयुर्वेदिक चिकित्सालय पहुंचने पर एडीएम ने वेलनेस सेंटर में बंद पड़ी मशीनों को शीघ्र संचालित करने को कहा। अस्पताल में दवाओं का स्टॉक कम पाए जाने पर उन्होंने समय रहते उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चिकित्सालय परिसर के आस पास झाड़ियां होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए अस्पताल परिसर की नियमित सफाई करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें