फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव-वन्यजीव संघर्ष वाले क्षेत्रों में जल्द सोलर लाइट लगाएं : सुबोध

Sat, 06 Dec 2025 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीसी बैठक में सदस्यों ने आबादी क्षेत्रों में उगी झाड़ियां कटाने की मांग उठाई
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। ब्लॉक मुख्यालय फकोट में आयोजित बीडीसी की बैठक में सदस्यों ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, जंगली जानवरों के खतरे को देखते हुए गांवों के आसपास उगी झाड़ियां कटाने और सौर ऊर्जा बढ़ाने आदि मांग प्रमुखता से उठाई। मंत्री सुबोध उनियाल ने अधिकारियों को क्षेत्र में जाकर जन समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।
ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा की अध्यक्षता में आयोजित बीडीसी की बैठक में मंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष अधिक है। सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने बीडीओ को सभी ग्राम पंचायतों में आबादी के नजदीक मनरेगा से झाड़ियां कटाने के निर्देश दिए। रणाकोट के प्रधान भगवान सिंह रावत ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रसाउंड जांच के लिए ऋषिकेश जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगेर की प्रधान कांता रावत ने पेड़ों की लॉपिंग कराने, पसर के प्रधान देवेंद्र नेगी ने आंगनबाड़ी भवन का सौंदर्यीकरण करने, रणाकोट के प्रधान भगवान सिंह ने लसेर-गजा मोटर मार्ग और सैण के क्षेत्र पंचायत सदस्य ने पेंदार्स-गजा सड़क की मरम्मत करने की मांग की। इस मौके पर सीएमओ डाॅ. श्याम विजय, बीडीओ श्रुति वत्स, ज्येष्ठ प्रमुख गीता दवांण और कनिष्ठ उप प्रमुख दुर्गा रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें