जिला निर्वाचन अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने नगर पालिका और जिला पंचायत बौराड़ी में सभी छह विधानसभा क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियों के लिए बनाए गए डिस्पैच स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन सामग्री वितरण के लिए की गई व्यवस्था, साफ-सफाई, कर्मियों के बैठने की व्यवस्था, भोजन आदि को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को डीएम इवा ने निरीक्षण कर कहा कि डिस्पैच स्थलों पर पोलिंग पार्टियों की दी जाने वाली निर्वाचन सामग्री के लिए पर्याप्त टेबल लगाई जाए। साथ ही उपस्थिति टेबल, हेल्प डेस्क भी बना। दोनों स्थानों पर साफ-सफाई की व्यवस्था, रिजर्व पोलिंग पार्टियों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था, भोजन व्यवस्था को भी बेहतर करें। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोलिंग पार्टियां 12 और 13 फरवरी को रवाना होंगी। इस मौके पर एडीएम रामजी शरण शर्मा, रिटर्निंग ऑफिसर टिहरी अपूर्वा सिंह, धनोल्टी लक्ष्मीराज चौहान, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी संजय खंडूड़ी आदि मौजूद थे।