फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : चौहान

Thu, 05 Jun 2025 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 11 साल कार्यक्रम को लेकर की कार्यशाला
विज्ञापन


नई टिहरी। भाजपा के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा।

कार्यशाला का पार्टी के प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान और जिलाध्यक्ष उदय रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जो पात्र लोग गरीब कल्याण योजनाओं के लाभ से छूट गए हैं। कहा कि मोदी सरकार ने अपने 11 साल के कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। सरकार के कार्यों की जानकारी व वंचित व्यक्ति को लाभ दिलाने के लिए 10-11 जून को जिला मुख्यालय में प्रेसवार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

15 अगस्त तक बूथ स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। 12 से 14 जून को मंडलों में चौपाल लगाई जाएगी। 14 से 17 जून को शक्ति केंद्र व गांव में चौपाल लगेगी। 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती व 25 जून को आपातकाल पर काला दिवस मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष उदय रावत ने सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, राजेंद्र जुयाल, कार्यक्रम संयोजक जयेंद्र सेमवाल, पालिका अध्यक्ष चंबा शोभनी धनोला, सुनीता देवी, प्रिन्सी रावत, इंदिरा आर्य, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, विनोद सुयाल मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें