फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को दी कबाड़ से जुगाड़ की जानकारी

विज्ञापन
नई टिहरी के डायट में कबाड़ से जुगाड़ बनाने के तरीके सीखते शिक्षक। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में शिक्षकों को विज्ञान की गतिविधि पर पुस्तिका पर निर्माण, विज्ञान रोचक बनाने और कबाड़ से जुगाड़ की जानकारी दी।
विज्ञापन

शनिवार को डायट के प्राचार्य चेतन प्रसाद नौटियाल ने कार्यशाला का समापन करते हुए कहा कि शिक्षकों को लगातार नया सीखने का प्रयास करना चाहिए। कहा कि डायट टिहरी को विज्ञान विषय में पूरे राज्य स्तर पर उत्कृष्टता केंद्र बनाया जाना है। इसके लिए कक्षा छह से 10 तक विज्ञान विषय में गतिविधि पुस्तिका विकसित कर आवश्यक सामग्री को सूचीबद्ध की जाएगी। प्रशिक्षण प्राप्त संदर्भदाता 26 से 30 दिसंबर तक अपने ब्लॉक के सभी स्कूलों में जानकारी देंगे। स्कूल हेल्थ प्रोग्राम में जिला अस्पताल के सीएमएस डा. अमित राय, एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक कुलदीप गैरोला, आरकेएसके के डा. पंकज कुमार, नरेंद्र रावत, उषा कटियार ने व्याख्यान दिए। बताया कि 23 दिसंबर तक छात्रों को हेल्थ प्रोग्राम की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर संदर्भदाता डा. वीर सिंह रावत, रामाश्रय सिंह, सुशील डोभाल, परमवीर कठैत, कैलाश डंगवाल, सुषमा महर, सुधीर नौटियाल, राजीव उनियाल, सरिता असवाल, राकेश बड़ोनी, गिरीश तिवाड़ी, डीएस भंडारी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें