फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में शामिल होकर बढ़ाएं शहर की रेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने शहर की रेटिंग को सुधारकर उसे सर्वे में अव्वल लाने को शहरवासी स्वच्छता सर्वेक्षण में शामिल होकर मोबाइल फोन पर एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए 31 जनवरी आखिरी डेट तय की गई है। जितने ज्यादा वोट आपके शहर को मिलेगा उतनी ही रैकिंग में ऊपर आने की संभावना भी बढ़ेगी। देशभर में चल रहे अभियान में उत्कृष्ट रैकिंग हासिल करने वाले शहरों को भारत सरकार की ओर से पुरस्कार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के लिए आखिरी चरण का अभियान चल रहा है। इसके तहत भारत सरकार की टीम पालिका क्षेत्रों का निरीक्षण कर लोगों से स्वच्छता संबंधित जानकारी लेंगे। मास्टर प्लान शहर नई टिहरी में वैसे को स्वच्छता की स्थिति बेहतर है, लेकिन लोगों को अपने शहर में स्वच्छता की जानकारी भारत सरकार के मोबाइल एप एसएस 2020 वोट फॉर योर सिटी पर भी रजिस्टर्ड करनी है। अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सजवाण ने बताया कि मोबाइल एप पर 31 जनवरी तक सर्वे जानकारी अपलोड करनी है। बताया कि अभी तक 800 लोगों ने एप पर जानकारी भर दी है। बताया कि शहर में कूड़ा निस्तारण के लिए हाइड्रोलिक वाहन, कंपोस्ट पिट, घर से कूड़ा उठाना, सार्वजनिक और हाईटेक शौचालय बनाए गए हैं। मोबाइल वाहनों से कूड़ा निस्तारण के लिए लाउडस्पीकर पर अपील भी की जाती है। बताया कि वर्तमान में नगर पालिका को 21 किमी में क्षेत्र फैला हुआ है। 2011 की जनगणना के अनुसार शहर में 11 वार्ड और कुल जनसंख्या 24014 है। नई टिहरी में पूरी तरह से सीवरेज सिस्टम, चारों ओर रिंग रोड, जिम पार्क, प्राकृतिक रूप से नजारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें