फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी भाग्यानी बौ... छोपति पर झूमे

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर ब्लाक के चाका में चल रहे सिद्धपीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले के तीसरे दिन लोक गायक पदम गुसाईं और प्रेरणा भंडारी की टीम ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। वालीबाल प्रतियोगिता में केदारेश्वर क्लब कोटी कॉलोनी, सीएसएफ कोटेश्वर की टीम ने जीत हासिल कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बुधवार को मेले के तीसरे दिन लोक गायक पदम गुसाईं की टीम ने गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उन्होंने कैलाश मा रैंदा शिव शंकर, छोपति की प्रस्तुति मेरी भाग्यानी बौ, हास्य प्रस्तुति नि जाणू नेपाल, जय हो कोटेश्वर महादेव से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। गायिका प्रेरणा भंडारी ने भी ‘मेरा दयूरा मोहना पिछना बिटी सीटी न बजा...’, ‘खाई काखिड़ी झिल्ल मां, लोण पिसी सिल्ल मां...’ की प्रस्तुति से वाहवाही लूटी।
इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने तीसरे दिन मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेले संस्कृति के संवाहक हैं। सरकार मेलों को संरक्षित करने का कार्य कर रही है। सभी को मिलजुल कर क्षेत्र के विकास में सहयोग करना चाहिए। मेला आयोजन के लिए अनुदान राशि देने पर जिला पंचायत बोर्ड बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में केदारेश्वर क्लब कोटी कॉलोनी, सीएसएफ कोटेश्वर की टीमों ने जीत हासिल कर दूसरे राउंड में जगह बनाई। मेला समिति के संरक्षक/ ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी ने विजेताओं को सम्मानित किया।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रघुवीर सजवाण, गिरीश बंठवाण, मुनेंद्र उनियाल, प्रधान विनोद बिजल्वाण, विनोद सती, राजेंद्र सुरियाल, मकान सिंह चौहान, व्यापार सभा अध्यक्ष रमेश बंठवाण, देवेंद्र उनियाल, रविंद्र सजवाण, दिनेश उनियाल, शूरवीर सिंह गुसाईं, अनोर बंठवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें