फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटी में कंपनी ने तलाशी पर्यटन विकास की संभावनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी बांध की झील को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए सीएम की पहल पर कोटीकालोनी पहुंची लखनऊ की जीसी ग्रुप ऑफ कंपनीज के अधिकारियों ने झील का भ्रमण किया। टीम ने यहां पर्यटन विकास की संभावनाएं तलाशी। उसके बाद टीम ने डीएम से मुलाकात कर झील क्षेत्र के विकास पर चर्चा की।
विज्ञापन

डीएम डा. वी षणमुगम ने टीम को बताया कि झील क्षेत्र के दोनों ओर रिंग रोड का निर्माण भी किया जाना है। कंपनी अधिकारियों ने कहा कि टिहरी झील पर्यटन के लिए अमूल्य धरोहर है। बांध की विशाल झील को टूरिस्ट आकर्षण का बड़ा केंद्र बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि टिहरी झील क्षेत्र में खाली पड़ी भूमि का सदुपयोग किया जाएगा। कंपनी ने विश्वास दिलाया कि झील विकास का प्लान इस तरह बनाया जाएगा कि यहां ज्यादा से ज्यादा निजी निवेशक निवेश कर सकें। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, सहायक जिला पर्यटन अधिकारी विजय सिंह, जीसी ग्रुप कंपनी के चेयरमैन संजय सिन्हा और चीफ ऑपरेटिंग आफिसर उमेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें