फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कफुल्टा, सिंजल और स्यालसी में अब बिना शराब के मनेंगी खुशियां

Sat, 03 Jan 2026 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल में ही जौनपुर ब्लॉक के पांच गांवों के लोगों ने लिया शराबबंदी का निर्णय
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक में शराब बंदी मुहिम में जुड़ने वाले गांवों की संख्या बढ़ने लगी है। नए साल में ही पांच गांव के लोगों ने गांव का सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और युवा पीढ़ी को नशाखाेरी से बचाने के लिए किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शराब से तौबा करने का निर्णय लिया है।
शनिवार को जौनपुर ब्लॉक में छहज्यूला पट्टी के ग्राम कफुल्टा में ग्राम प्रधान प्रमिला देवी की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत में महिला-पुरुषों ने विवाह समारोह, जन्मदिन, चूड़ाक्रम और अन्य सार्वजनिक समारोह में शराब का प्रचलन बढ़ने पर चिंता व्यक्त की। सभी लोगों ने नशाखोरी के दुष्परिणाम गिनाते हुए एकमत होकर गांव में आयोजित किसी भी कार्यक्रम में शराब पीने-पिलाने पर प्रतिबंध लगाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन

दसज्यूला पट्टी के ग्राम सिंजल में भी शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। सिंजल की प्रधान किरन देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी लोगों ने एक स्वर में गांव में आयोजित किसी भी सार्वजनिक समारोह में शराब परोसने पर पाबंदी लगा दी है। क्षेत्र का स्यालसी गांव भी शराब बंदी मुहिम में शामिल हो गया।
विज्ञापन

गांव के प्रधान कुलदीप सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई ग्राम पंचायत की बैठक में भी विवाह समारोह की मेंहदी रस्म, जन्मदिन, चूड़ाक्रम संस्कार सहित किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शराब परोसने पर प्रतिबंध लगाया गया है। तीनों गांवाें में तय किया गया है कि पंचायत के फैसले के खिलाफ कार्य करने वाले परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में उदय सिंह, उम्मेद सिंह, मनोज उनियाल, धनपाल सिंह, जगमोहन सिंह, आनंद सिंह, सुरेंद्र सिंह, चंद्र सिंह,सुंदर सिंह, कुलदीप सिंह नेगी और उपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें