नई टिहरी। गर्मी के मौसम में जिले के कई क्षेत्रों में पेयजल की समस्या बढ़ने लगी है, जिससे लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए जल संस्थान ने टोल फ्री नंबर के साथ ही संबंधित क्षेत्र के अभियंताओं के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं, जिससे क्षेत्र के किसी गांव और बाजार में पेयजल की समस्या होने पर संबंधित नंबरों पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए एक अप्रैल से ही शाखा स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उसमें सुबह आठ से शाम छह बजे तक 01376-232154 फोन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा विभाग का टोल फ्री नंबर 18001804100 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा नई टिहरी शाखा क्षेत्र में कार्यरत सहायक अभियंता नीरज त्रिपाठी के मोबाइल नंबर पर 9412383106, कनिष्ठ अभियन्ता प्रवीण मंमगाई के इस मोबाइल नंबर 9457643739, सारज्यूला क्षेत्र के लिए राजकिशोर पोखरियाल 9997741014, जाखणीधार क्षेत्र में विनय बगियाल 7088526113, चंबा में विपिन कुमार 9456535959 और राहुल कुमार 9719159953, नरेंद्रनगर में विनोद चमोली 8126900807, गजा में मुनेंद्र सरियाल 8171109436, नैनबाग में अरविंद सजवाण 8171148141, थत्यूड़ रवित शाह 9389719705, प्रतापनगर में अभिषेक शाह 8755969748 और थौलधार क्षेत्र में समस्या आने पर राजवीर सिंह के इस 9627833598 मोबाइल नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अभियंता ने कहा कि पेयजल समस्या को देखते हुए वाहनों की धुलाई और सिंचाई वर्जित रहेगी।