नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक हैडी बैंड-सेम कफोलगांव एवं भौंणा-कठूड़ तल्ला-सुखसेमल सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू हो गया है। सड़कों के सुधारीकरण कार्य के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन सुविधा जनक होगा।
हैडी बैंंड-सेम कफालगांव एवं भौंणा सड़क का निर्माण कई वर्ष पहले चुका था। सुधारीकरण कार्य न होने से सड़कों की स्थिति खस्ताहाल बनी थी। ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिला पंचायत सदस्य विक्रम घणाता ने बताया कि विगत पांच माह पूर्व दोनों सड़कों के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए शासन ने 3.27 करोड़ की धनराशि की वित्तीय स्वीकृत मिली थी।
हाल ही में लोनिवि घनसाली ने सड़कों के सुधारीकरण का कार्य शुरू करवाया है। सड़के कच्ची होने के कारण बरसात में जगह-जगह पानी और कीचड़ आदि जमा होने आवाजाही जोखिम भरी बनी रहती थी। बरसात में जगह-जगह मलबा आने से क्षेत्र के कडारस्यूं, सेम, स्यूरा, सेमवाड़ा, पाेनी बासर, चांजी तल्ला सहित कई अन्य गांवों का आवागमन बाधित हो जाता था।
ग्रामीणों को अतिरिक्त दूरी तक दूसरी सड़क से गांव पहुंचना पड़ता था। अगले कुछ महिनों में सड़कों का सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इस बाबत लोनिवि के घनसाली के अधिशासी अभियंता मनोज राठौर का कहना कि सड़कों का सुधारीकरण का कार्य गतिमान है। उसके बाद डामरीकरण कार्य शुरू हो जाएगा।