फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में साफ-सफाई को बेहतर बनाए : निदेशक

Sun, 12 Oct 2025 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड की निदेशक डाॅ. रश्मि पंत, नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने जिला चिकित्सालय बौराड़ी में पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलानी जरूरी है। निदेशक डाॅ. पंत ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर बादशाहीथौल और चोपडियाल गांव का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

एनएचएम निदेशक डॉ. पंत ने 18 अक्तूबर तक होने वाले पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर बादशाहीथौल और चोपडियाल गांव का भ्रमण कर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। पोलियो उन्मूलन में सभी की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने जिला चिकित्सालय के जनरल वार्ड आईसीयू और स्त्री एवं प्रसूति वार्ड का निरीक्षण कर साफ-सफाई और अनटाइड फंड का सही उपयोग करने के निर्देश दिए। सीएमओ डाॅ. श्याम विजय ने बताया कि जिले में 523 बूथों पर पांच साल तक के 45822 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। पहले दिन 72 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. जितेंद्र भंडारी, डा. बृजेश डोभाल, डा. शैलेश कुमार बर्थवाल, डॉ. पुखराज सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें