राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बादशाहीथौल में उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और उत्तराखंड चैप्टर देहरादून की ओर से जिला राष्ट्रीय बाल विज्ञान की पहल पर विज्ञान लोक व्यापीकरण पर गोष्ठी आयोजित की।
विधायक डा. धन सिंह नेगी ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने स्कूल के लिए विधायक निधि से पांच कंप्यूटर, प्रोजेक्टर और कंप्यूटर कक्ष के लिए फर्नीचर देने का भरोसा दिया। विज्ञान समन्वयक मनोज किशोर बहुगुणा ने बताया कि चित्रकला सीनियर वर्ग में जीआईसी थत्यूड़ की आंचल प्रथम, नरेंद्र महिला विद्यालय की बेबी प्रिया द्वितीय रही। जूनियर में पीआईसी बौराड़ी के अब्दुल अयान प्रथम, यूपीएस बालमा की इशिका द्वितीय रही। निबंध सीनियर वर्ग में जीआईसी रानीचौरी के अंकेश डबराल प्रथम, जीजीआईसी थत्यूड़ की शिवानी मैठाणी द्वितीय रही। जूनियर में जीजीआईसी चंबा की प्रिया लेखवार प्रथम, यूपीएस कंथरगांव की प्रियांशी पुंडीर द्वितीय रही। क्विज में ब्राइट स्कॉलर्स एकेडमी रानीचौरी विजेता और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बादशाहीथौल उप विजेता रहा। विधायक ने बेहतर कार्य के लिए शिक्षक राजेंद्र नकोटी, विनोद डंगवाल, देवेंद्र भट्ट, एमएस कैंतुरा, बालिका शिक्षा के लिए जीजीआईसी चंबा की प्रधानाचार्य अंजली चंदोला को सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र डोभाल, विनीता गुसाईं, जगदंबा पांडेय, तपस्या भट्ट, सुधा पडियार, सुंदर सिंह राणा, आरती नेगी, धर्म सिंह रावत, रजनी सजवाण, मनोरमा नकोटी, सुधीर बहुगुणा, किशोर सिंह नेगी, गोविंद सजवाण, विजय नेगी, बुद्धि पुंडीर, यशपाल नेगी, डा. विजय बहुगुणा, डा. विनीता फोनिया, संजय रावत, वीरेंद्र पुंडीर, परमजीत सजवाण मौजूद थे।