फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्तेभर में करें अवैध कनेक्शन वैध

Tue, 09 Feb 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में फर्जी ढंग से एक से अधिक पेयजल कनेक्शन रखने वाले रसूखदारों को जल संस्थान ने एक सप्ताह की मोहलत दी है। इसके बाद विभाग की टीमें मौके पर जाकर जांच-पड़ताल कर अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


नगर में घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शन के नाम पर रसूखदारों ने एक कनेक्शन के नाम पर कई फर्जी ढंग से कनेक्शन ले रखे हैं। इससे पेयजल का संकट होने के साथ ही विभाग को भी आर्थिक नुकसान होता है।

इसे देखते हुए नगरवासियों ने जल संस्थान से शिकायत कर अवैध कनेक्शनों को बंद कराने की मांग की थी। इस पर जल संस्थान ने अवैध कनेक्शनों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


इसके लिए विभाग ने वार्ड के हिसाब से अलग-अलग टीमें गठित कर दी है। टीमें मौके पर मेन पाइप लाइन से बंटने वाले कनेक्शनों की जांच करेगी। फिलहाल विभाग ने ऐसे कनेक्शनधारियों को एक सप्ताह के भीतर वैध कनेक्शन लेने की छूट दी है। 14 फरवरी से जल संस्थान अवैध कनेक्शनों की पड़ताल शुरू कर देगा।

कोट
नगर में अवैध पेयजल कनेक्शनधारियों की जांच के लिए अभियान शुरू किया गया है। ऐसे अवैध पेयजल कनेक्शन धारकों से एक सप्ताह के भीतर वैध कनेक्शन लेने की छूट दी गई है। बावजूद इसके कोई पकड़ा गया, तो उसका कनेक्शन काटने के साथ ही पांच हजार का अर्थदंड लिया जाएगा।
विज्ञापन

-नीरज त्रिपाठी, जेई, जल संस्थान चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें