नई टिहरी। टीएचडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रो पावर प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी संस्थान भागीरथीपुरम की टीम ने यूपीईएस देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय हैकथॉन में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्हें पुरस्कार के रूप में 50 हजार की धनराशि और ट्रॉफी मिली है।
पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी देहरादून के ओर से एक और दाे सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय हैकथॉन प्रतियोगिता में टीएचडीसी आईएचईटी के बीटेक कंप्यूटर साइंस के अंतिम वर्ष के छात्र ईशान शेखर, ईशान चौहान, शिवम उत्पल झा और शिवम सामंत ने हिस्सा लिया था। उन्होंने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम में शानदार प्रस्तुतिकरण दिया। जिसका निर्णायक मंडल ने परिणाम घोषित करते हुए आईएचईटी टीम को द्वितीय विजेता घोषित किया। छात्र-छात्राओं की सफलता पर संस्थान के निदेशक डॉ. शरद कुमार प्रधान, एचओडी विवेक कुमार आदि ने छात्रों के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए सराहना की। संवाद