फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: थत्यूड़-अलमस सड़क चौड़ी हो तो हादसों पर लगे ब्रेक

Wed, 15 Jan 2025 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाली लगभग चार दशक पुरानी थत्यूड़-अलमस सड़क का चौड़ीकरण नहीं हो पाया है। सड़क वाहनों के आवागमन के लिए जोखिम भरी बनी हुई है। चौड़ीकरण नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोग सड़क चौड़ीकरण की लंबे समय से मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


अलमस बैंड से ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ को जोड़ने वाली आठ किमी सड़क संकरी होने के साथ जोखिम भरी बनी है। सड़क चौड़ी नहीं होने से दुर्घटनाएं कम नहीं हो रही है। जौनपुर सेवानिवृत कर्मचारी संघ के अध्यक्ष खेमराज भट्ट, जौनपुर विकास मंच के उपाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सड़क को बने हुए 40 वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। क्षेत्र के लोगों को जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक सड़क के चौड़ीकरण की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या हल नहीं हो रही है।
पहले सड़क पर सीमित संख्या में वाहनों को आवागमन होता था, लेकिन अब बढ़ गया है। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण दो बड़े वाहन आसानी से एक साथ पास नहीं हो सकते हैं। अलमस बैंड से सड़क सीधे ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ को जोड़ती है। सड़क से क्षेत्र के तीन पट्टियों के गांवों के लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

अलमस बैंड से आगे भवान-नगुण-उत्तरकाशी-देहरादून को जोड़ने वाले सड़क का वर्ष 2023-24 में चौड़ीकरण के साथ सुधारीकरण कार्य हो चुका है, लेकिन सड़क के आठ किमी हिस्से को चौड़ीकरण के लिए छोड़ दिया गया है। चौड़ीकरण के अभाव में सड़क पर कई बार वाहन दुर्घटना हो चुकी है। उन्होंने शासन-प्रशासन से शीघ्र अलमस बैंड से थत्यूड़ ब्लॉक मुख्यालय तक सड़क चौड़ीकरण किए जाने की मांग की है।




अलमस-भवान-नगुण-उत्तरकाशी-देहरादून सड़क राज्य मार्ग के अंतर्गत आता है। अलमस बैंड से थत्यूड़ ब्लॉक मुख्यालय वाली सड़क जिला मार्ग के अधीन है। सड़क के चौड़ीकरण के लिए अलग से बजट स्वीकृत होता है। बजट मिलने के बाद ही अलमस बैंड से थत्यूड़ ब्लॉक मुख्यालय तक चौड़ीकरण कार्य हो पाएगा।
विज्ञापन


सोनू कुमार त्यागी, ईई लोनिवि, थत्यूड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें