फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: राष्ट्रीय खेलों की मशाल के साथ क्रॉस कंट्री और प्रभात फेरी निकाली

Wed, 15 Jan 2025 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए नई टिहरी जिला मुख्यालय पहुंची मशाल तेजस्वनी और शुभंकर मौली का ढोल-दमाऊं के साथ स्वागत किया गया। मशाल के साथ क्रॉस कंट्री दौड़ और बौराड़ी स्टेडियम तक प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई। स्टेडियम में राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। क्रॉस कंट्री दौड़ में विशाल और आईशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

बुधवार को राष्ट्रीय खेलों की मशाल और शुभंकर का यहां डाइजर में स्वागत किया गया। वहां बड़ी संख्या में पहुंचे खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने शुभंकर के साथ फोटो खिंचवाए। वहां से हनुमान चौक तक छात्र-छात्राओं के बीच क्रॉस कंट्री रेस कराई गई, जिसमें बालक वर्ग में विशाल सिंह प्रथम, महेश द्वितीय और ऋषभ लाल तृतीय रहे। बालिका वर्ग में आईशा गैरोला प्रथम, सिमरन रावत द्वितीय और शालिनी तृतीय रही।
डाइजर से बौराड़ी स्टेडियम तक प्रभातफेरी के साथ मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई। निकाय चुनाव के मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान खेल और सूचना विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला खेल अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों को बढ़ावा देने के लिए टिहरी बांध की झील कोटीकॉलोनी में कैनोइंग एंड कयाकिंग, हैंडबाल और वॉलीबाल प्रतियोगिता ऋषिकेश पूर्णानंद इंटर कॉलेज में कराई जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने के लिए जिले में करीब 600 से अधिक खिलाड़ी पहुंचेंगे। इस मौके पर डीईओ पीआरडी पंकज तिवाड़ी, एडीईओ निर्वाचन विजय तिवारी, पर्यटन अधिकारी एसएस राणा और युवा कल्याण विभाग के सुरेश गुसाईं मौजूद थे।


पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
खेल विभाग की ओर से बौराड़ी स्टेडियम में सात अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। उनमें आईटीबीपी के जगवीर सिंह को एशियन गेम मैडलिस्ट 1994, कोच नेशनल कैंप रोईंग राजीव कुमार उत्तराखंड पुलिस नेशनल मेडलिस्ट राष्ट्रीय रैफरी सहायक कोच नेशनल कैंप, आईटीबीपी की करुणा देवी दो टाइम एशियन चैंपियनशिप थाइलैंड, वूमेंस डब्लस नेशनल गेम में प्रतिभाग, नवीन रयाल राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय रैफरी यूनाइटेट वर्ल्ड रेसलिंग ग्रैपलिंग चैंपियनशिप 2024, तीन टाइम नेशनल मैडलिस्ट और साउथ एशियन मैडलिस्ट स्वर्ण पदक विजेता, रोहित पंवार ग्रैपलिंग खेल रैसलिंग एशियन चैंपियनशिप 2024 इंडोनेशिया में प्रतिभाग 3 टाइम नेशनल मैडलिस्ट, अमर शर्मा ग्रैपलिंग खेल एशियन चैंपियनशिप 2024 इंडोनेशिया में प्रतिभाग, 3 टाइम नेशनल मैडलिस्ट और मुकेश शर्मा अंतरराष्ट्रीय रैफरी व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं।


जिला कलेक्ट्रेट में किया गया मौली का भव्य स्वागत

फोटो

उत्तरकाशी। राष्ट्रीय खेलों को लेकर शहर में पहुंची मौली और शुभंकर का जनपद में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यालय में इसके भ्रमण के बाद इसे जनपद के सभी विकासखंडों के लिए रवाना किया गया। जिला कलेक्ट्रेट में एडीएम पीएल शाह और जिला खेल अधिकारी बबिता बिष्ट ने जनपद पहुंचने पर मौली और शुभंकर का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं के साथ पीआरडी के जवानों ने 38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर जनपद मुख्यालय में शुभंकर, लोगो, जर्सी और टैगलाइन के प्रचार-प्रसार के लिए रैली निकाली। उसके बाद इसे चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के लिए रवाना किया गया। बृहस्पतिवार तक यह जनपद के सभी विकासखंडों में घूमेगी। इसके लिए तहसील और ब्लाॅक स्तर के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर सुरेश प्रसाद सेमवाल, विजय प्रताप भंडारी, नवीन चंद्र सुयाल, कनिकपाल मटूडा, आरती, अर्पिता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें