जूनियर हाईस्कूल गेंवाली में शिक्षक की नियुक्ति की मांग को लेकर ग्राम प्रधान बचन सिंह रावत ने सोमवार से स्कूल में ग्रामीणों के साथ भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है।
प्रधान रावत ने बताया कि दो माह से विद्यालय में शिक्षक नहीं होने के कारण छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। वे शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिक्षक तैनाती की मांग लगातार कर रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करते हुए शिक्षक की तैनाती नहीं कर रहे हैं।