फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: चौंड, घनसाली और चंबा में अस्पताल ही पड़े हैं बीमार

Wed, 12 Nov 2025 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
घनसाली क्षेत्र के अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती की मांग को धरने पर बैठे लोग। स्रोत जागरूक पाठ
विज्ञापन
स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आंदोलनरत हैं ग्रामीण
विज्ञापन

एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू करने और डॉक्टरों की तैनाती के लिए दे रहे हैं धरना
लंबगांव / घनसाली/ चंबा। टिहरी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड (लंबगांव), बेलेश्वर, चंबा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी की सेहत सुधारने की मांग को लेकर आंदोलनरत लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौंड, बेलेश्वर, चंबा और पिलखी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती करने, अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू करने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रतापनगर, भिलंगना और चंबा ब्लॉक क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर आंदोलन चल रहा है। मांग के समर्थन में प्रतिदिन स्थानीय लोग धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं।
भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र की दो गर्भवती महिलाओं की पिछले महिने प्रसव के बाद मौत होने से क्षेत्र के लोग गुस्से में है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी का उच्चीकरण करने, एक्सरे सेवा शुरू करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में डॉक्टरों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने, विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती करने, अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू करने और मृतक महिलाओं के परिजनों को 20-20 लाख मुआवाजा देने की मांग को लेकर पिलखी और घनसाली बस अड्डा परिसर में पिछले 19 दिनों से लोग आंदोलनरत है। धरने पर पूर्व विधायक भीम लाल आर्य, देव सिंह बिष्ट, शूरवीर लाल, जसपाल सिंह, मुन्नी देवी, कैलाश बडोनी, प्रताप सिंह सजवाण बैठे रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, प्रतापनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड लंबगांव में एक माह से बंद पड़ी एक्सरे सेवा बहाल करने, डॉक्टरों और कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर उक्रांद कार्यकर्ता बुधवार को सातवें दिन भी अस्पताल परिसर में धरने पर डटे रहे। धरना स्थल पर हुई बैठक में उक्रांद के प्रतापनगर इकाई के जिला अध्यक्ष रामदेव कलूड़ा ने कहा कि एक्सेर सेवा बाधित होने के कारण लोगों को दर-दर भटकना पड़ना पड़ रहा है। राज्य स्थापना के 25 साल बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग, बाल रोग, हड्डी रोग विशेषज्ञ के पद रिक्त चल रहे है। धरने पर नारायण सिंह राणा, सोदन कुड़ियाल , रामदेव,भरत चंद रमोला आदि बैठे रहे।
विज्ञापन

इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा का उच्चीकरण करने, अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू करने, विशेष डॉक्टरों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर 15वें दिन भी स्थानीय लोग धरने पर डटे रहे। आंदोलनरत लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से वार्ता के लिए देहरादून गया है। धरना देने वालों में अनामिका पंवार, विजय नेगी, गीता खंडका, अनुपम बडोनी, राजमती गुसाईं, सुमन भंडारी, कृष्णा गुनसोला आदि मौजूद रहे।

घनसाली क्षेत्र के अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती की मांग को धरने पर बैठे लोग। स्रोत जागरूक पाठ

घनसाली क्षेत्र के अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती की मांग को धरने पर बैठे लोग। स्रोत जागरूक पाठ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें