फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटखेम और लामकोट गांव को जगी सड़क से जुडने की उम्मीद

विज्ञापन
नई टरेहरी में भोनाबागी-बटखेम-लामकोट प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण करते विधायक धन सिंह नेगी। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
नई टिहरी। वर्षों से सड़क से वंचित चंबा ब्लाक के बटखेम और लामकोट गांव के सड़क से जुड़ने की उम्मीद जग गई है। भोनाबागी से बटखेम होते हुए लामकोट के लिए करीब छह किमी सड़क प्रथम चरण में स्वीकृत हो गई है। सोमवार को विधायक धन सिंह नेगी और लोनिवि के अधिकारियों ने प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का सर्वे किया। विधायक ने सड़क निर्माण की डीपीआर तैयार कर वन भूमि प्रकरण को एक सप्ताह में प्रस्ताव ऑनलाइन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बटखेम और लामकोट गांव के ग्रामीण लंबे समय से सड़क के लिए जूझ रहे थे। ग्रामीणों से लेकर बटखेम में स्थित सिद्धपीठ मां कालिंका मंदिर में श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचे हैं, लेकिन सड़क न होने के कारण कई किमी पैदल दूरी नापने को मजबूर थे। बावजूद अब सरकार ने भोनाबागी-बटखेम-लामकोट छह किमी मोटर मार्ग के पहले चरण की स्वीकृति दे दी है। सोमवार को विधायक धन सिंह नेगी ने लोनिवि चंबा के अधिकारियों के साथ प्रस्ताव सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। विधायक लोनिवि के अधिकारियों को सर्वे पूरा कर डीपीआर बनाने और वन भूमि हस्तांतरण को एक सप्ताह के अंदर आन लाइन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर लोनिवि के ईई एनएस खोलिया, प्रधान संजय उनियाल, आशाराम बेलवाल, हरी सिंह पुंडीर, सुधीर बहुगुणा, बबलू कुंवर, बलवीर नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें