फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के ऊपर फेंका पटाखा, आंख जख्मी

Thu, 05 Nov 2015 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना ब्लॉक के गेंवाली गांव में शरारती छात्रों ने रंजिशन छात्रा के ऊपर जलता हुआ पटाखा फेंक दिया। इससे छात्रा की आंख बुरी तरह से जख्मी हो गई।
विज्ञापन


पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें परेशान कर गांव छोड़ने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए ऐसी घटनाओं को अंजाम देते आ रहे हैं। उन्होंने एडीएम से सुरक्षा की गुहार लगाई है।


गेंवाली से बच्ची को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे पति-पत्नी सोनदेई और दर्शन सिंह रगड़वाल ने बताया कि 26 अक्तूबर को उनकी बेटी कक्षा पांच की छात्रा राजी स्कूल से घर लौट रही थी। इस दौरान कुछ छात्रों ने जानबूझ कर उसके ऊपर जलता हुआ पटाखा छोड़ दिया, जिससे उसकी दायीं आंख को काफी नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गांव में उनके ससुर वर्षों से घर जवाईं के रूप में रहते आ रहे हैं, लेकिन अब  ससुराल परिवार के लोग मारपीट कर जमीन छोड़ने की धमकी दे रहे हैं। इसी वजह से छात्रा के ऊपर जलता हुआ पटाखा फेंका गया। पीड़िता की मां ने बताया कि पति गांव से बाहर मजदूरी करते हैं। वह अपनी पांच बेटियों के साथ गांव में अकेली रहती है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें