फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटर के टॉपर किए सम्मानित

विज्ञापन
नई टिहरी के बीवीएस पब्लिक स्कूल में उत्कृष्ट छात्रों का विधायक डा.धन सिंह नेगी ने किया सम्मान। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले विभिन्न विद्यालयों के 11 छात्र-छात्राओं को विशेष उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को बीवीएस ग्रुप आफ पब्लिक स्कूल चौकल्याचक में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक डा. धन सिंह नेगी ने वर्ष 2020 में टॉपर रहे बीवीएस स्कूल की आयुष राणा, इशिता, प्रियांशी, योगेश बिजल्वाण, दीपक शर्मा, आकृति चमोली, अतुल पेटवाल, करीना, जीआईसी मोलधार के आदित्य चंद रमोला, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की शलोनी, शलोनी रावत से समेत वर्ष 2019 के आकाश बगियाल, सारिका नौटियाल, आशुतोष राणा, कविता बिष्ट, शालिनी बगियाल, अपूर्व नौटियाल, हरीश भट्ट को सम्मानित किया। बताया कि पूर्व में बीवीएस स्कूल के खेल मैदान के निर्माण को तीन लाख दिए गए हैं। इस मौके पर अभिभावक संघ के अध्यक्ष आनंद सिंह बेलवाल, संस्थापक सचिव जोत सिंह बिष्ट, प्रबंधक विनीता बिष्ट, प्रधानाचार्य विमलेश नौटियाल, लक्ष्मी प्रसाद डंगवाल, प्रेम सिंह बिष्ट, मोहन सिंह रावत, कुशाल सिंह बगियाल, कैलाश राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें