फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अहंकार को समाप्त कर दिलों को जोड़ती है होली’

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के त्योहार पर कई स्थानों पर सामूहिक होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

न्यू टिहरी प्रेस क्लब के ओर से आयोजित होली मिलन समारोह का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. योगेंद्र रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार अहंकार को समाप्त कर दिलों को जोड़ता है। कहा कि होली के त्योहार को भाई चारा और शांति से मनाएं। शास्त्रीय संगीत गायक डा. विकास फोंदगी ने होरी को वक्तत बोडर मा छ खड्यिों, हाथ में रंगियों तेरू खत, मैं तू खेलूंगी होली कन्हाई संग, ननद के बिरज होली आई रे रसिया, खेले मसाने में होली दिंगबर से लेकर कई बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष गंगा दत्त थपलियाल, महामंत्री अनुराग उनियाल, पूर्व अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, विक्रम बिष्ट, जयप्रकाश पांडेय, जाखणीधार की ब्लाक प्रमुख सुनीता देवी, लता रावत, गोविंद पुंडीर, शशि भूषण भट्ट, मुनेंद्र नेगी, बलवीर नेगी, ओम रमोला, प्रदीप डबराल, जोत सिंह बगियाल, सूर्य रमोला आदि मौजूद थे। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि सभी प्यार, खुशी और उमंग के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, धर्म सिंह रावत, बालकृष्ण भट्ट, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, विक्रम कठैत, रविंद्र सेमवाल, उदय रावत, सत्येंद्र धनोला, हरी सिंह पुंडीर, बलवीर नेगी आदि मौजूद थे। भाजपा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें