यमुना पुल से कैंपटी जा रहे दो स्कूटी सवार पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गए जिससे युवक को काफी चोट आई है। कैंपटी पुलिस ने घायल को मसूरी भेजा है। बताया गया कि यमुना पुल से कैंपटी जाते समय स्कूटी सवार कैंपटी से आधा किमी पहले ख्यार्सीं के समीप पहुंचे थे कि पहाड़ी से पत्थर उनके ऊपर गिर गया। हेलमेट नहीं पहनने से उन्हें काफी चोट आई है।
क्षेत्र के अरविंद बहुगुणा ने कैंपटी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पुलिस वाहन से संतुला देवी मंदिर तक पहुंचाया जहां से उन्हें 108 सेवा से मसूरी राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष डीम बलूनी ने बताया कि पत्थर की चपेट में आने से स्कूटी चालक राहुल (18) पुत्र पन्ना जुडिय़ाल निवासी ग्राम नगाण गांव थाना बड़कोट उत्तरकाशी और सुमन (21) पुत्र कालिया निवासी जुगड़ गांव पट्टी गोडर घायल हो गए। उनके सिर व पैर में चोट आई है। बताया गया कि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को देहरादून रेफर किया गया।