नई टिहरी। सरकार ने घनसाली विधानसभा के गौजियाणा में हेलीपैड निर्माण की स्वीकृति दे दी है। एक करोड़ 16 लाख की लागत से हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पहली किश्त के रूप में 46 लाख कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को जारी किए गए हैं।
विधायक शक्ति लाल शाह ने गौजियाणा में हेलीपैड निर्माण को मुख्यमंत्री से घोषणा करवाई थी। 22 जुलाई को सचिव पर्यटन दिलीप जवालकर की ओर से हेलीपैड निर्माण का आदेश जारी किया है। एक करोड़ 16 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से प्रथम किश्त के रूप में 46 लाख 72 हजार जारी किए गए हैं। बताया कि हेलीपैड निर्माण के लिए राजस्व की भूमि चिह्नित की गई है। बताया कि जल्द ही हेलीपैड का निर्माण शुरू होगा।