फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: हवलदार विजय सिंह को कोटेश्वर घाट पर दी गई अंतिम विदाई

Wed, 25 Jun 2025 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्थिव शरीर कंडारी गांव पहुंचते ही गमगीन हो गया था माहौल
विज्ञापन

नई टिहरी। मध्य प्रदेश के भोपाल में ट्रेनिंग के दौरान हुए हादसे में हवलदार विजय सिंह गुसाईं का निधन हो गया था। पार्थिव शरीर पैतृक कंडारी गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। लोगों ने विजय सिंह अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगाए। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कोटेश्वर घाट पर लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदा किया।
गजा तहसील के कंडारी गांव निवासी 7वीं गढ़वाल राइफल में तैनात विजय सिंह गुसाईं बीते 23 जून को प्रशिक्षण के दौरान हादसे का शिकार हो गए थे। सेना अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था। बुधवार को सेना के जवान उनका पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे। लोगों ने शहीद अमर रहे के नारे लगाते हुए उनकी माता कमली देवी, पत्नी पूजा देवी, भाई विक्रम सिंह, बेटा अर्नव, अविरल को ढांढस बंधाया। इसके बाद सैकड़ों लोग अंतिम संस्कार यात्रा में शामिल हुए। उनका अंतिम संस्कार पैतृक घाट कोटेश्वर में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पुत्र अर्नव और भाई विक्रम सिंह ने मुखाग्नि दी। सेना, पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अंतिम यात्रा में पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, नगर पंचायत गजा के अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, हिमांशु बिजल्वाण, पूर्व सैनिक संगठन के देव सिंह पुंडीर, कृष्णा ममगाईं, गिरीश बंठवाण, चतर सिंह, बीर सिंह रावत, राजेश रावत, जोत सिंह असवाल, शूरवीर गुसाईं, ईश्वरी बिजल्वाण शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें