फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: दीपावली पर माधव कुंज में हुआ हवन-पूजन

Sat, 07 Nov 2026 04:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। दीपावली के उपलक्ष्य में आरएसएस कार्यालय माधव कुंज में हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संघ और भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हवन कुंड में आहुतियां डालकर सुख-समृद्धि, शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

पंडित सीताराम भट्ट ने विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सकारात्मकता, सद्भाव, आपसी भाईचारे और सेवा भाव को मजबूत करने का संदेश दिया। आरएसएस के जिला कार्यवाह जगतमणि पैन्यूली, नगर कार्यवाह रामानुज बहुगुणा, सह विभाग कार्यवाह संजीव भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, विधायक किशोर उपाध्याय ने हवन में आहुतियां दीं। इस मौके पर वेणीमाधव शाह, अब्बल सिंह श्रीकोटी, डॉ. प्रमोद उनियाल, विजय कठैत, रामलाल नौटियाल, गोविंद रावत, अजय रावत, महेंद्र बिष्ट, रवि सेमवाल, विजय दास, यशपाल सजवाण आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें