नई टिहरी। प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ पर युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उसके बाद युवाओं के बीच चित्रकला, कविता लेखन, एकल लोकनृत्य, एकल लोकगीत, भाषण और फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं कराई गई। सफल प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। बौराड़ी पीआईसी में नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत और सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने दो दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए प्रतिभा निखारने का यह बेहतर मंच है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नई टिहरी नगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। सड़कों की स्थिति में सुधार करने के बाद अब बौराड़ी स्टेडियम में जलभराव की समस्या जल्द दूर की जाएगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र सिंह फोनिया ने कहा कि प्रतियोगिता का परिणाम आज सात नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस मौके पर महीपाल सिंह नेगी, बीईओ मो. तसलीम कुरैशी आदि मौजूद थे।
डॉ़ सोनी ने डीएम व एडीएम को तुलसी का पौधा भेंट किया
नई टिहरी। शिक्षक डॉ़ त्रिलोक चंद्र सोनी ने जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल और अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी को दीपावली पर्व के अवसर पर तुलसी का पौधा भेंट किया। डीएम और एडीएम डॉ़ सोनी के पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सरहाना की। डीएम ने कहा कि डॉ़ सोनी हरे वस्त्र पहनकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं। डॉ़ सोनी ने कहा कि वह दीपावली पर्व पर वह लोगों से आह्वान कर रहे है, कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले पटाखों को न जलाएं। उत्तराखंड को स्वच्छ, सुंदर, प्रदूषण मुक्त आवोहवा बनने रखने में आगे आएं। कहा आतिशबाजी से बुजुर्गए बीमार लोगों के साथ स्वास्थ्य लोगों का जीवन प्रभावित होने की संभावना रहती है। संवाद