फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड पर जल्द लगाए जाएंगे हैंडपंप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक में कई विभागों के सक्षम अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर सदस्यों ने कड़ा रोष जताया है। सदन में बिजली, पानी, सड़क, शौचालय और ऑल वेदर रोड के कारण क्षतिग्रस्त रास्तों के मुद्दे छाए रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख शिवानी बिष्ट की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक हुई। प्रमुख ने कहा कि अधिकारी निर्माण कार्यों में लापरवाही न बरतें। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने चंबा में निर्माणाधीन सुरंग से आवासीय भवनों में आ रही दरारों की भूगर्भीय जांच कराने के निर्देश दिए। विधायक ने सुरकंडा पंपिंग पेयजल योजना के पाइप खुले में झूलने पर जांच के आदेश दिए हैं। जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र धनोला ने कहा कि बंगोली सड़क एआरटीओ से पास नहीं होने के कारण गांवों में रसोई गैस नहीं पहुंच पा रही है। ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय मैठाणी ने तल्ला चंबा को जाने वाली सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। किरन कोठारी ने जगधार के पैदल रास्तों की मरम्मत कराने की मांग की। प्रधान निवेदिता परमार ने बताया कि ऑल वेदर रोड कटिंग के कारण कई मकानों में दरारें आ गई हैं। प्रधान शिवानी देवी ने आराकोट-वाल्खाखाल मोटर मार्ग का डामरीकरण कराने की मांग की। बैठक में डीडीओ आनंद सिंह भाकुनी, एसडीएम पीआर चौहान, बीडीओ ध्यान सिंह रावत और कनिष्ठ प्रमुख बबीता डबराल आदि मौजूद थे।
राष्ट्रगान से हुई बैठक की शुरूआत
प्रमुख शिवानी बिष्ट ने बैठक की शुरूआत राष्ट्रगान से शुरू करने की बात कही, जिस पर सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने राष्ट्रगान के बाद सदन की कार्रवाई शुरू की। प्रमुख ने सदस्यों से अनुशासन के साथ अपनी समस्याओं को सदन के पटल पर रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें