फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन का आधा हिस्सा खर्च करेंगे गरीब बेटियों की शादी में

Thu, 23 Mar 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने अपने वेतन का आधा हिस्सा विधानसभा क्षेत्र के गरीब, असहाय और विधवाओं की पुत्रियों की शादी में खर्च करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो ऐसे लोगों की बेटियों की शादी में स्वयं जाकर वह मांगटीका देंगे। ईको टूरिज्म के रूप में टिहरी को विकसित करने के लिए जुलाई माह से बांज, बुरांश और देवदार के पौधों का रोपण किया जाएगा। साथ ही नई टिहरी में चिड़ियाघर और जंगली जानवरों के लिए रेस्क्यू सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक नेगी ने बताया कि डायजर के समीप नया पिकनिक स्पॉट बनाया जाएगा। लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए एक मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। पार्किंग के लिए डीएम को भूमि चिह्नित करने के निर्देश दे दिए गए है। दो साल में सारज्यूला, कोशियारताल और काणाताल पंपिंग योजनाओं का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। कहा इन पंपिंग योजनाओं का लोकार्पण तो कर दिया गया, लेकिन क्षेत्र की जनता को पानी की आपूर्ति अभी तक नहीं की जा रही है। रानीचौरी और चंबा पेयजल योजना का पुनर्गठन का प्रस्ताव तैयार करने को विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

विधायक ने कहा कि निर्माणाधीन बौराड़ी स्टेडियम का स्वामित्व नगर पालिका को सौंपा जाएगा। टिहरी बांध प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को जल्द भूमि आवंटित करने के लिए शासन स्तर पर मजबूत पैरवी करेंगे। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष रामलाल नौटियाल, उदय रावत, विक्रम सिंह कैठत, विजय कठैत, रागिनी भट्ट, शीशराम थपलियाल, अनिता कंडियाल, प्रमुख बेबी असवाल, राजेश डियूंडी, राकेश लबली, सुंदर सिंह रावत, अनुसूया नौटियाल, धर्म सिंह रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें