फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में पढ़ रहे किशोर पर गुलदार ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नैलचामी पट्टी के गांवो में गुलदार की दहशत बनी हुई है। बीती रात 10 बजे होल्टा गांव के एक घर में घुसकर गुलदार ने एक युवक पर हमला बोलकर जख्मी कर दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में उपचार के बाद युवक को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

बीती रात 10 बजे होल्टा गांव निवासी अमन पाल (17) पुत्र विजयपाल घर के अंदर कमरे में पढ़ाई कर रहा था। एकाएक गुलदार कमरे में घुस गया। गुलदार ने अमन पाल पर झपटा मारा, तो वह शोर मचाने लगा। शोर सुनकर गुलदार भाग गया। ग्रामीणों की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी लाया गया। मरहम पट्टी के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी। बीडीसी सदस्य शैला देवी की सूचना पर बृहस्पतिवार को वन दरोगा मंगल सिंह गुसाईं मोल्टा गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि पिछले तीन-चार दिन से गुलदार गांव के आसपास दिखाई दे रहा है। ग्राम प्रधान रामलाल शाह व दिनेश नेगी ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की। कहा कि इन दिनों हाईस्कूल और इंटर बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है। परीक्षा देने के लिए छात्रों को सुबह 6 बजे घर से स्कूल जाना पड़ता है। गुलदार की दहशत से छात्र भी डरे सहमे स्कूल पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से नैलचामी पट्टी के गांवों में रात्रि गश्त करने की मांग की है।
गुलदार ने दो मवेशी मारे
पौड़ी। जिला मुख्यालय के आवासीय क्षेत्र में लगातार गुलदार की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है। गुलदार अब आवासीय कालोनी के आसपास दिखाई देने लगा है। बुधवार रात गुलदार ने नगर पालिका के वार्ड नं 1 बैंज्वाड़ी में दो मवेशियों को मार डाला।
विज्ञापन

वार्ड संख्या एक के निवासी व सरपंच मुकेश नेगी, कुलदीप बिष्ट, आलोक, करन व लीला देवी ने बताया कि वार्ड से बाजार आने वाले पैदल मार्ग पर गुलदार दिखाई दे रहा है। बुधवार की रात गुलदार ने वार्ड के समीप ही दो मवेशियों को मार डाला। कहा कि वार्ड के सभी बच्चे रोज इसी मार्ग से राजकीय इंटर कालेज पौड़ी के साथ ही विभिन्न विद्यालयों को आते-जाते हैं, लेकिन गुलदार दिखाई देने से सभी लोगों में डर का माहौल है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी अनिल भट्ट ने कहा कि गुलदार के संभावित स्थान पर पिंजरा लगाया जा रहा है। साथ ही गश्त भी बढ़ाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें