फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में गुड्डू और ज्योति दौड़े सबसे तेज

Sun, 15 Nov 2015 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग की पहल पर रविवार से इंटर कालेज में दो दिवसीय ग्रामीण क्षेत्र की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। बालक वर्ग की 100 मीटर रेस में टकराना का गुड्डू और बालिका वर्ग में क्यारी की ज्योति सबसे तेज दौड़े।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले दिन क्यारी और गैड के खिलाड़ी छाए रहे। इससे पहले मुख्य अतिथि एसआई सकल चंद राणा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में टकराना के गुड्डू प्रथम, मोलधार के धर्मेंद्र द्वितीय और वेल के विपिन तृतीय रहे।

बालिका वर्ग की इसी प्रतियोगिता में क्यारी की ज्योति प्रथम, कुसुम द्वितीय और डोलसी की आरती तृतीय रही। बालिका वर्ग की 800 मीटर रेस में क्यारी की ज्योति प्रथम, पृथ्वी द्वितीय और अंजली तृतीय रही। बालक वर्ग में टकराना के गौतम प्रथम और गैड के नरेश द्वितीय रहे।
विज्ञापन


बालिका वर्ग की 400 मीटर रेस में क्यारी की कुसुम प्रथम, ज्योति द्वितीय और डोलसी की आरती तृतीय रही। बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में गैड के जितेंद्र प्रथम और नरेश द्वितीय रहे। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र फोनिया, दिनेश नौटियाल, कमल पुंडीर, उमेश चंद, महावीर प्रसाद, रणवीर सिंह व पवन कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें