फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स एप पर बनाए शिकायत निवारण ग्रुप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल वेदर परियोजना निर्माण से पेयजल, सिंचाई योजनाओं को होने वाले नुकसान के स्थायी समाधान को लेकर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। मंत्री ने बीआरओ, एनएच खंड, सिंचाई, पेयजल, लोनिवि और सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को व्हाट्स एप पर शिकायत निवारण ग्रुप बनाकर समाधान करने को कहा।
विज्ञापन

पालिका सभागार में आयोजित बैठक में कृषि मंत्री ने कहा कि ऑल वेदर परियोजना निर्माण का मलबा डंपिंग जोन में ही डाला जाए। यदि अब डंपिंग जोन से बाहर मलबा पाया गया, तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ चालान की कार्रवाई प्रशासन करेगा। एनएच पर ताछला में हो रहे भूस्खलन का स्थायी समाधान जल्द करने को कहा।
पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने कहा कि कुम्हारखेड़ा और बाईपास में आए दिन हाईवे बाधित हो रहा है, जिस पर मंत्री ने बीआरओ के कमान अधिकारी को डेंजर जोन पर सड़क ठीक करने को कहा। ढालवाला क्षेत्र में मलबे की रोकथाम के लिए डीएम से संयुक्त निरीक्षण करने को कहा। बताया कि फकोट में ब्लॉक मुख्यालय को जाने वाली सड़क पर बीआरओ मिनी पार्किंग निर्माण करेगी। बैठक में डीएम डा. वी षणमुगम, मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख विनीता बिष्ट, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, डाएफओ धर्म सिंह, एसडीएम युक्ता मिश्रा, ईई जल संस्थान सतीश चंद्र नौटियाल, ईई ऊर्जा निगम राकेश कुमार, बीडीओ सोनम गुप्ता उपस्थित रहे। इससे पहले डीएम ने तहसील परिसर के पटलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें