फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी को बढ़वा देने में गोविंद बल्लभ पंत का योगदान अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतरत्न गोविंद बल्लभ पंत को उनकी 133वीं जयंती पर याद करते हुए प्रशासन ने शहीद स्मारक में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस दौरान आजादी के आंदोलन से लेकर आजादी के बाद उनके योगदान को याद किया गया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सहित अन्य अधिकारी कुंड कालोनी स्थित शहीद स्मारक पहुंचे। जहां गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। हिंदी भाषा को बढ़वा देने में पंत का योगदान अहम रहा है। इस अवसर पर जिला कार्यालय के प्रभारी अधिकारी कुमकुम जोशी, राजेंद्र जुयाल आदि मौजूद रहे।
नई टिहरी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारतरत्न पूर्व मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 133 जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। जिला मुख्यालय में डीएम मंगेश घिल्डियाल समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने उनको याद किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओें ने भी पार्टी मुख्यालय में स्व. गोविंद बल्लभ पंत को याद करते हुए चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कहा कि पंत ने देश को आजादी दिलाने से लेकर यूपी के प्रथम सीएम के तौर पर ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशलनंद भट्ट, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, पुरुषोत्तम थलवाल, खुशीलाल, शिव प्रसाद डोभाल, अटल जडधारी, लक्ष्मण चौहान, पूरब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पौड़ी। भारतरत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में संस्कृति विभाग व संस्थान प्रशासन ने श्रद्धांजलि दी। संस्थान के निदेशक प्रो. एमपीएस चौहान ने कहा कि पंत ने समाज के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय है। श्रद्धांजलि देने वालों में संस्कृति विभाग कर्मचारी पीसी ध्यानी, गोकुल सिंह, नवीन भट्ट, राजेंद्र खंकरियाल, संजय डिमरी, उमाकांत बड़थ्वाल आदि शामिल रहे।
उत्तरकाशी। ब्रह्मखाल स्थित लाइव स्टोन स्कूल में भारत पं. गोविंद वल्लभ पंत की जयंती सादगी पूर्ण तरीके से मनाई गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने उनके जीवन पर एक नाटिका भी प्रस्तुत की। क्षेत्र पंचायत सदस्य धनवीर चंद रमोला ने कहा कि पंत ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित किया था। कार्यक्रम में कोरोना योद्धा व शिक्षक सम्मानित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें