फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 से होने वाली परीक्षा की तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर प्रशासन ने अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम, एलएलबी, बीएड व एमए, एमएसी, एमकॉम और एलएलएम के अंतिम सेेमेस्टर की परीक्षा 19 सितंबर से शुरू कराई जाएगी। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन

परिसर निदेशक ने बताया कि परीक्षाएं कोविड-19 के तहत यूजीसी के दिशा निर्देशों के अनुसार कराई जाएगी। एक कमरे में छह फीट की दूरी पर 20 परीक्षार्थियों को ही बैठाया जाएगा। छात्र-छात्राओं को मास्क और दस्तानों के साथ ही परीक्षा हाल में प्रवेश दिया जाएगा। परिसर निदेशक ने एनसीसी आफिसर, उप नियंता, उप अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने कहा है कि किराए में रहने वाले बाहरी राज्यों के छात्रों को मकान मालिक द्वारा क्वारंटीन और आइसोलेट करने से मना किया जाता है, तो उन छात्रों को छात्रावास में क्वारंटीन कराने की व्यवस्था करें। पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज सिंह बिष्ट ने बताया कि बाहरी राज्यों के 140 छात्र परीक्षा में शामिल होने को परिसर में पहुंच गए हैं। उन्हें परिसर के छात्रावास में क्वारंटीन किया गया है। बाहरी राज्यों के 295 छात्रों सहित कुल 750 छात्र-छात्राएं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होंगे।
सेमेस्टर परीक्षा की 17 को होगी मॉक ड्रिल
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि में आगामी 19 सितंबर से होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी के लिए 17 सितंबर को मॉक ड्रिल की जाएगी। बिड़ला परिसर में मॉक ड्रिल के जरिए विवि के अधिकारी देखेंगे कि परीक्षा के दौरान किस प्रकार की स्थिति आ सकती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बिड़ला परिसर परीक्षा केंद्र अध्यक्ष प्रो. विभा मुकेश, विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पीएस राणा, मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा के नेतृत्व में परीक्षा से जुड़े शिक्षकों ने बिड़ला परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा हॉल में पेन व प्रवेशपत्र के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की सामग्री नहीं ले जाएगा।
इस मौके पर डीएसडब्लू प्रो. पीएस राणा, प्रो. राजपाल नेगी, प्रो. अतुल ध्यानी, डॉ. जेपी भट्ट , डॉ. मुकुल पंत, डॉ. दीपक राणा, डॉ. आशुतोष गुप्त, डॉ. राकेश नेगी, विवि के सुरक्षा अधिकारी हेमचंद्र जोशी और राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें