ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की वर्चुअल बैठक में नौ सूत्री मांगों का निराकरण करने की मांग की गई है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसोसिएशन ने मनरेगा एक्ट के अनुसार दिए गए प्राविधानों के तहत प्रशासनिक मद की 2.5 प्रतिशत धनराशि ग्राम पंचायतों को निर्गत करने की मांग की है।
एसोसिएशन ने ग्राम विकास अधिकारी से सहायक खंड विकास अधिकारी और बीडीओ पद पर पदोन्नत होने वाले कार्मिकों को ऑनलाइन कार्यों का सेवाकालीन प्रशिक्षण देने, मनरेगा सोशल आडिट में ज्यूरी द्वारा दिए गए निर्णयों की प्रति ग्राम पंचायतों को देने, मनरेगा एक्ट अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर आईडी और डोंगल प्रदान करने, प्रत्येक ब्लाक में मनरेगा योजना को प्रभावी बनाने के लिए सिंगल विंडो प्रणाली लागू करने, मनरेगा की योजनाओं को संचालित करने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने, ग्राम विकास अधिकारियों का वेतनमान उच्चीकृत कर ग्रेड वेतन 2800 करने और ग्राम विकास अधिकारियों की पदोन्नति शीघ्र की जाए। बैठक में जिलाध्यक्ष सहित संरक्षक डीपी चमोली, सचिव अमन बिष्ट, वीरू शाह, सुनील कलेठा, सुनीत तडिय़ाल, धनेश पालीवाल, भानु थपलियाल और अजयपाल महर आदि शामिल हुए।