फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौंग बांध प्रभावितों का समुचित पुनर्वास करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलाना क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बैठक कर क्षेत्र के लिए पूर्व में स्वीकृत योजनाओं को शुरू न कराने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रस्तावित सौंग बांध परियोजना के तहत ग्रामीणों का समुचित पुनर्वास करने सहित अन्य सभी समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को जौनपुर ब्लाक के धौलागिरी में हुई बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिपं सदस्य अखिलेश उनियाल ने कहा कि सकलाना क्षेत्र में पूर्ववर्ती सरकार ने डिग्री कॉलेज बनाने का जीओ जारी किया था, लेकिन भाजपा सरकार ने उसेे निरस्त कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि आनंदचौक पंपिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति, दस साल से अधिक समय से स्वीकृत उनियाल गांव-सत्यों मोटर मार्ग का निर्माण कार्य, मरोड़ा-बनाली मोटर मार्ग और रायपुर-कद्दूखाल मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य नहीं हो पाया है।
प्रधान अनिल सिंह, वीरेंद्र कोठारी, अरविंद रावत और दिगंबर सिंह ने कहा कि देहरादून मंडी में आढ़तियों द्वारा किसानों की उपज बेचने की एवज में अवैध आढ़त वसूली जाती है। इसका विरोध किया जाना चाहिए। बैठक में ओमप्रकाश सिंह, क्षेपं सदस्य अनिल उनियाल,विजेंद्र सिंह, गंभीर सिंह, अशोकराज उनियाल, विनोद उनियाल,यशपाल सिंह, सोबन सिंह, लक्ष्मी प्रसाद, बिजेंद्र बिष्ट, शीशराम उनियाल, सुमन प्रकाश भट्ट, रमेश रावत, दीपचंद सिंह, सुरेश रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें