फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में शुरू होगा टॉवर लगाने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या जल्द दूर होगी। क्षेत्र के 17 दूरस्थ स्थानों पर मोबाइल टॉवर लगाए जाएंगे, जिससे नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक के दूरस्थ गांव पिनस्वाड़, मेड, मरवाड़ी, गेंवाली, गंगी, हिंदाव, बूढ़ाकेदार, आरगढ़, गोनगढ़ और अपर केमर क्षेत्र में लंबे समय से संचार की समस्या बनी हुई है। ऐसे में अब घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह के प्रयास से दूरस्थ क्षेत्र के गांवों में दो माह के अंदर मोबाइल टॉवर लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। संचार कंपनी के एक्जीक्यूटिव नागेंद्र पोखरियाल ने बताया कि विधायक की ओर से दिए गए स्थानों पर टॉवर लगाने का काम डेढ़ से दो माह में शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें