फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार देने में नाकाम साबित हो रही सरकार : बिष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने केंद्र और राज्य सरकार पर युवाओं को रोजगार देने में नाकाम साबित होने का आरोप लगाया है। कहा कि राज्य में सरकारी विभागों में 60 हजार से अधिक पद रिक्त हैं, लेकिन सरकार रोजगार देने के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं कर पा रही है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना भी फ्लाप साबित हुई है। उन्होंने हरिद्वार कुंभ में कोविड टेस्टिंग घोटाले के लिए सरकार को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में उपाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि राज्य के सेवा योजन कार्यालयों में 11 लाख युवा रोजगार के लिए पहलेे से पंजीकृत हैं। गत वर्ष कोविड कर्फ्यू/ लॉकडाउन के बाद छह लाख लोग नौकरी छूट जाने के कारण बेरोजगार हैं। बेरोजगार प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए गत वर्ष 13 मई को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना लांच की गई थी, लेकिन उसकी जटिल प्रक्रिया और लोगों तक जानकारी न पहुंचने के कारण प्रवासियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। राज्य सरकार ने न तो अपने स्तर से स्वरोजगार की योजनाओं के बजट में बढ़ोतरी की और न ही केंद्र सरकार से कोई पैकेज की मांग की, जिससे अर्थव्यवस्था का संकट उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें