फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार प्रतापनगर को केंद्रीय ओबीसी में नहीं करवा पाई शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने प्रतापनगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां बताई। कहा कि पूर्व विधायक विक्रम नेगी के कहने पर उन्होंने प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र को ओबीसी का दर्जा दिया है, लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार ओबीसी को केंद्रीय दर्जा नहीं दिला पाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में क्षेत्र के विकास के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई है। लेकिन कुछ ऐसी महत्वपूर्ण योजनाएं थी, जिन्हें भाजपा सरकार ने रोक दिया। कहा कि प्रदेश कांग्रेस की सरकार बन रही है। ऐसे में यहां से भी विक्रम नेगी को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस मौके पर आनंद सिंह रावत, मुरारी लाल खंडवाल, विजयपाल रावत, लखवीर चौहान, मनीष कुकरेती, राजेश रावत, गब्बर सिंह रावत, पूरण रावत, ज्ञान सिंह पंवार, प्रधान सतपाल रावत, दिनेश रावत, मनीष चौहान, टीकम रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें