फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: टेबल टेनिस में गोपेश्वर और हिमगिरि महाविद्यालय जीते

Sat, 17 Oct 2026 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोपेश्वर और हिमगिरि महाविद्यालय ने खिताब अपने नाम किए। महिला टीम वर्ग में गोपेश्वर महाविद्यालय और पुरुष टीम वर्ग में हिमगिरि महाविद्यालय विजेता रहा। महिला एकल में जसपाल राणा कॉलेज की महक भटनागर और पुरुष एकल में ज्योतिर्मठ महाविद्यालय के केशव ने बाजी मारी।
विज्ञापन

शनिवार को पीजी कॉलेज नई टिहरी में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। महिला एकल वर्ग में जसपाल राणा कॉलेज की महक भटनागर ने 3-1 से जीत दर्ज कर खिताब जीता, जबकि गोपेश्वर महाविद्यालय की मीनाक्षी उपविजेता रही।
महिला टीम वर्ग में गोपेश्वर महाविद्यालय ने नई टिहरी महाविद्यालय को 3-2 से हराया। पुरुष टीम वर्ग में हिमगिरि महाविद्यालय ने गोपेश्वर महाविद्यालय को 3-1 से शिकस्त दी। पुरुष एकल वर्ग में जोशीमठ महाविद्यालय के केशव ने हिमगिरि महाविद्यालय के कुणाल को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला टेबल टेनिस फेडरेशन के सचिव विकास नेगी, विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय की क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. पुष्कर गौड़, महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी और थत्यूड़ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एके मौर्य ने विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि नेगी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्रीड़ा संयोजक एवं प्रभारी डॉ. पीसी पैन्यूली ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. राजकुमार त्यागी, डॉ. दीर्घपाल सिंह भंडारी, डॉ. अनिल भट्ट, डॉ. डी.एस. तोपवाल, डॉ. राजपाल रावत, डॉ. स्नेहलता मौर्य, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. हिमानी, डॉ. अरविंद, डॉ. हर्षिता जोशी, डॉ. पूजा भंडारी, डॉ. शुभम गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें