फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें : सीएमओ

Wed, 09 Jul 2025 05:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में समीक्षा बैठक हुई
विज्ञापन

नई टिहरी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने जिले की स्वास्थ्य इकाइयों को बाल स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने कहा कि जब बालक-बालिकाएं शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से स्वस्थ होंगे तभी एक समग्र और सशक्त समाज की स्थापना संभव है।
सीएमओ ने कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत न सिर्फ बच्चों की स्क्रीनिंग की जानी चाहिए बल्कि बीमारियों की सटीक पहचान कर उनके समुचित इलाज की दिशा में भी ठोस प्रयास किए जाएं। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की कुल 13 टीमें कार्यरत हैं। गत वर्ष टीम ने जिले के विभिन्न विद्यालयों में 66,996 और आंगनबाड़ी केंद्रों में 60,180 बच्चों की स्क्रीनिंग की। इनमें से 3010 बच्चों को एनीमिया और अन्य सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि अभियान में डॉक्टर, फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्क्रीनिंग के बाद बच्चों की नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करें जिससे किसी भी बीमारी का इलाज समय रहते शुरू किया जा सके। बैठक में कार्यक्रम प्रबंधक विजयलक्ष्मी उनियाल, एसीएमओ डॉ. चंदन कुमार, डॉ. दीपा रूवाली, डॉ. जितेंद्र सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें