एक युवती ने फांसी पर लटककर मौत को गले लगा लिया है। अप्रैल में युवती की शादी होनी थी। पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
शनिवार को हिंदाव पट्टी के ग्राम पंचायत पगरिया की गरिमा (21) पुत्री दयाल नाथ ने घर के अंदर लकड़ी के पट्टे पर रस्सी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेत और जंगल गए हुए थे।
घर आने पर युवती फांसी पर लटकी हुई मिली। 108 की मदद से परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आगामी अप्रैल में युवती की शादी रुद्रप्रयाग जखोली ब्लॉक में होनी थी।
मृतका का पिता श्रीलंका में नौकरी करता है। घर में मां, दो भाई-बहन हैं। थानाध्यक्ष मो. अकरम ने बताया कि कोई सुसाइट नोट भी बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।