फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या को शादी पर भेंट किया 20 हजार का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रेरित होकर शहर के एक होटल व्यापारी ने भरत मंगलम कन्या कल्याण योजना शुरू की है। इस योजना के तहत वह कन्या को शादी पर 20 हजार रुपये का चेक भेंट करेंगे।
विज्ञापन

बौराड़ी में दुल्हन मोनिका को राज्य सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम नौटियाल, व्यापारी महिमानंद नौटियाल, सुमित्रा नौटियाल, अनुसूया नौटियाल, शांति नौटियाल ने मोनिका को 20 हजार रुपये का भरत मंगलम कन्या कल्याण योजना का चेक भेंट कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिस भी कन्या का उनके होटल में शादी होगी, उसे 20 हजार रुपये का चेक भेंट किया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट, अजयपाल नेगी, उदय रावत, सुशील तिवारी, रेखा भट्ट, अनीता थपलियाल, अनिल बडोनी, रामलाल नौटियाल, प्रदीप नेगी आदि ने स्वयं के प्रयास से शुरू की योजना की सराहना करते हुए बेटियों के लिए महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें