फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: घनसाली का निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

Sat, 30 May 2026 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। घनसाली स्थित एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर में अनियमितताएं पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। विभागीय जांच में सेंटर का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिलने के साथ ही वहां तैनात रेडियोलॉजिस्ट की डिग्री भी मानक के अनुरूप नहीं पाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. श्याम विजय सिंह ने बताया कि घनसाली स्थित उत्तरांचल अल्ट्रासाउंड सेंटर के संबंध में विभाग को पिछले काफी समय से शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर विभागीय टीम ने कुछ दिन पहले सेंटर का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की थी। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि सेंटर का संचालन निर्धारित नियमों और मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा। सेंटर में तैनात रेडियोलॉजिस्ट की शैक्षणिक योग्यता और डिग्री भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद शनिवार को सेंटर को सील कर दिया। बताया कि एसीएमओ डॉ. चंदन मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर उत्तरांचल अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील करने की कार्रवाई पूरी की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें