फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: शिक्षकों की तैनाती जल्द न होने पर दी तालाबंदी की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी दीन गांव में लंबे समय से खाली हैं शिक्षकों के पद
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक के उपली रमाेली क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज दीन गांव में लंबे समय से रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों पर 10 दिन में तैनाती नहीं होने पर अभिभावकों ने स्कूल में तालाबंदी कर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी है। शिक्षा विभाग से लगातार नियुक्ति की मांग की जा रही है लेकिन समस्या जस की तस बनी है।
विज्ञापन

दीन गांव में आयोजित अभिभावकों की बैठक में पीटीए अध्यक्ष धनपाल कैंतुरा ने बताया कि 2016 में स्कूल का इंटर स्तर पर उच्चीकरण हुआ था। तब से ही शिक्षकों की कमी बनी है। वर्तमान में स्कूल में 400 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं जबकि शिक्षक कुल 10 हैं। उच्चीकरण के सात साल बाद भी कला संकाय की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। अंग्रेजी, हिंदी समेत कई महत्वपूर्ण शिक्षकों के पद खाली हैं जिससे छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन कार्य ठप है। शिक्षक नहीं होने के कारण कई विषय बिना पढ़े ही छात्र-छात्राएं घर लौट रहे हैं लेकिन विभाग को कई बार अवगत कराने पर भी शिक्षकों की तैनाती नहीं की जा रही है। इस संबंध में बीईओ पूनम चौहान ने कहा कि वर्तमान में शिक्षकों का अभाव बना हुआ है। विद्यालय में जल्द ही शिक्षकों की तैनाती करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें