फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल केंद्रीय विवि की सेमेस्टर परीक्षा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल केंद्रीय विवि से संबद्ध परिसरों, महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में शनिवार से अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हो गई है। बिड़ला परिसर के श्रीनगर और चौरास परीक्षा केंद्रों में 1293 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। यहां 1313 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें से 20 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

10 अक्तूबर तक चलने वाली स्नातक, स्नातकोत्तर ओर व्यवसायिक पाठ्यक्रम की परीक्षाओं में करीब साढ़े 41 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। शनिवार से तीन पालियों में परीक्षा शुरू हुई। बिड़ला परिसर के केंद्र अध्यक्ष प्रो. विभा मुकेश ने बताया कि पहले दिन की सुबह की पाली (8 -9 बजे) में एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा हुई, जिसमें 356 में से 353 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। पूर्वाह्न (11-12 बजे) बीएससी बॉटनी व बीए संस्कृत की परीक्षा हुई, जिसमें 531 में से 527 परीक्षार्थी उपस्थित थे। अपराह्न की पाली (2-3 बजे) में 219 में से 214 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, चौरास परिसर में पूर्वाह्न की पाली में बीटेक, बी फार्मा, आईबीटी और पीजी डिप्लोमा पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा हुई। केंद्र अध्यक्ष डा. विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि 140 में से 133 उपस्थित रहे। अपराह्न की पाली में सीएसए, आईटी और पीजी डीटीएच की परीक्षा हुई। गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार, डीएसडब्लू प्रो. पीएस राणा, मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
उधर, चंबा में विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर में परीक्षार्थियों को सैनिटाइजर के प्रयोग के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र में सामाजिक दूरी का पालन की पूरी व्यवस्था की गई। परिसर निदेशक प्रो एए बौड़ाई ने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान रखते हुए परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन

पाबौ व राठ महाविद्यालय में परीक्षा शुरू
पौड़ी। राठ महाविद्यालय पैठाणी और राजकीय महाविद्यालय पाबौ में स्नातक स्तर की परीक्षा शुरू हो गई है। श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध राजकीय महाविद्यालय पाबौ में बीए प्रथम वर्ष की हिंदी की परीक्षा हुई। प्राचार्य डा. राजेश उभान ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में हिंदी में पंजीकृत सभी 34 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। वहीं गढ़वाल विवि से संबद्ध राठ महाविद्यालय पैठाणी में द्वितीय पाली में बीपीएड चतुर्थ सेमेस्टर के पेपर के साथ परीक्षा शुरू हुई। प्राचार्य डा. जितेंद्र नेगी ने बताया कि कक्षाओं को परीक्षा से पहले और बाद में सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें