फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लोटिंग हट्स का निर्माण जल्द करें पूरा

Sat, 17 Sep 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन, युवा कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री दिनेश धनै ने टिहरी झील साहसिक क्रीड़ा महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कोटी कालोनी पहुंचकर निर्माणाधीन पांच सितारा होटल और फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर से बार्ज बोट का संचालन शुरू करें। ट्रायल के तौर पर पर्यटन मंत्री, डीएम और टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक सहित कई लोगों ने पर्यटन मंत्री के वाहन में बैठकर बार्ज बोट में कोटी से मदननेगी तक का सफर किया।

अगले माह 15-16 अक्तूबर को कोटीकालोनी में टिहरी झील साहसिक क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन किया जाना है। मेले की तैयारियों को देखने कोटी पहुंचे पर्यटन मंत्री ने कहा कि महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही फ्लोटिंग हट्स (झील में तैरती झोपड़ियां), राजीव गांधी साहसिक खेल अकादमी का छात्रावास और बार्ज बोट का लोकार्पण भी किया जाना है।
विज्ञापन


इससे पहले फ्लोटिंग हट्स और छात्रावास का निर्माण पूरा करें। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान मरीना बोट का भी संचालन किया जाएगा। उसके बाद टाडा बोट संचालन के लिए निविदा जारी करें। मेले में स्थानीय बेरोजगारों को स्टॉल निशुल्क देने को कहा गया है।

पर्यटन मंत्री ने फ्लोटिंग हट्स, छात्रावास और मदननेगी क्षेत्र में सड़क जल्द तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर डीएम इंदुधर बौड़ाई, टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक पीपीएस मान, एसडीएम चतर सिंह चौहान, पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा, बलवीर नेगी, देवेंद्र दुमोगा और सतीश उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें